Categories: पटना

मवेशी कारोबारी से करीब 17 लाख की लूट…. अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग भी की….लोगों में आक्रोश….

पटना: कटिहार में मवेशी कारोबारी से 16 लाख 30 हजार की लूट का मामला सामने आया है। 2 बाइक से 4 अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है। गुरुवार दोपहर कटिहार के खेरिया हाट से कारोबारी मवेशी खरीदने जा रहे कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर चौक के पास ब्रेकर पर कारोबारी की कार धीमी हुई। इसके बाद अपराधियों ने चारों ओर से घेर लिया। पहले 3 राउंड फायरिंग की। फिर हथियार दिखाकर रुपए छिना और फरार हो गए।

मवेशी व्यापारी सत्यम सिंह मधेपुरा का रहने वाले हैं। कार से वे रुपए लेकर खेरिया हाट मवेशी बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। मूसापुर चौक के नजदीक ब्रेकर होने के कारण गाड़ी की गति कम हुई। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रोक वारदात को अंजाम दिया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों का घटनास्थल पर भीड़ लग गई है। लोगों में काफी आक्रोश है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों का गुस्सा ज्यादा है।

लूट की जानकारी मिलते ही कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। लूटपाट के पीड़ित से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर घटनाएं घटी है, जिसका पुलिस ने अनुसंधान बहुत जल्द किया है। इस घटना का भी पुलिस अनुसंधान जल्द से जल्द कर लेगा और अपराधियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024