पटना: भागलपुर बम धमाका मामले में 3 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में लिए गए नामजद आरोपी मोहम्मद आजाद ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि धमाके के मास्टरमाइंड आजाद से लगातार पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है और लगातार पुलिस उससे अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आरोपी मोहम्मद आजाद के निशानदेही पर ही विस्फोटक सप्लाई करने वाले हुसैनाबाद निवासी आशीष को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। वहीं काजबलीचक धमाके में गंभीर रूप से जख्मी पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाज करा रहे नवीन की हालत बिगड़ गई। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया। बता दें कि 3 मार्च की देर रात भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत हुयी थी और एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं।
वही पुलिस कप्तान ने बम हादसे में अपनी पत्नी और बेटी को गवांने वाले पटाखा कारोबारी लीलावती के दामाद संतोष ने कई राज खुले हैं। पटाखा कारोबारी मृतका लीलावती के दामाद संतोष को एसआईटी की टीम द्वारा पटाखा के अवैध कारोबार और बम धमाके के पीछे हाथ होने के अंदेशा पर हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी बात बताई। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि पुलिस बम विस्फोट में रिमांड पर लिए गए नामजद आरोपी मोहम्मद आजाद और संतोष से अलग-अलग पूछताछ करने के बाद, उन दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ कर सकती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…