Siwan News

एसी सुपरफास्ट में महिला यात्री से एक लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : एसी सुपर फास्ट में एक महिला यात्री के सामानों की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला 18 मई की है। मामले में पीड़ित यात्री पूनम मिश्रा के पति मनीष मिश्रा ने घटना के दिन ही आवेदन देकर ट्रेन के टीटीई सितेश कुमार से शिकायत की थी, लेकिन मामले में सितेश कुमार ने लापरवाही बरतते हुए इसकी सूचना सिवान आरपीएफ को नहीं दी। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब घटना के दो दिन बाद पीड़ित यात्री ने मामला दर्ज होने की जानकारी सिवान आरपीएफ पोस्ट में ली। मामले में एफआइआर दर्ज नहीं होने की जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्काल संबंधित टीटीई से शिकायत पत्र की जानकारी ली तो मामला उजागर हुआ इसके बाद मामला को दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जाता है कि पूनम मिश्रा का टिकट आनंद विहार से नहरालागांव तक था। वो गाड़ी संख्या 02412 में उनकी टिकट बी-10 में थी। इसी क्रम में लखनऊ से कुछ यात्री बिना टिकट ट्रेन में सवार हुए और गोरखपुर के बीच में इनके सारे सामान लेकर रात में उतर गए। गोरखपुर में जब यात्री अपने सामानों की खोजबीन की तो सामान गायब थे। इसके बाद पीड़ित यात्री ने टीटीई सितेश कुमार को इसकी जानकारी लिखित दी। लेकिन टीटीई ने अगले स्टेशन यानी सिवान आरपीएफ को इसकी जानकारी नहीं दी और शिकायत पत्र को अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित यात्री ने अपने आवेदन में एक कान की बाली, चार अंगूठी, 1 सोने की चैन, कपड़ा सहित एक लाख रुपये की संपत्ति के चोरी की बात कही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026