Siwan News

छेड़खानी करने का विरोध करने पर दंपती की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान :- स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटाई फरसा से हमला जख्मी कर दिये जाने की मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर गांव एक महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया और छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटाई कर जख्मी कर दिया गया। दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में घायल अशोक पांडेय ने नौतन थाने में अपने गांव के पंकज कुमार पांडेय के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि मैं घर से बाहर गया था,तभी रात्रि 11 बजे पत्नी को घर में अकेला देख गांव के ही पंकज कुमार पांडेय घर में घुसकर कर मेरी पत्नी के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा। घर आने पर पत्नी ने यह जानकारी दी और जब वह पूछने गया तो पंकज कुमार पांडेय, प्रफुल्ल कुमार पांडेय सहित दो-तीन लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। यह देख जब मेरी पत्नी मुझे बचाने गई तो पत्नी के सर पर भी हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024