परवेज़ अख्तर/सिवान:- दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रखंड के मड़सरा पंचायत में मांझी- बरौली पथ पर बालडीह जीन स्थान से पश्चिम उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालडीह तक पीसीसी सड़क, प्राथमिक विद्यालय रैनी से पश्चिम की ओर धनौता, कटवार जाने वाली सड़क, बगौरा में गंगा साह के घर से आरा मशीन तक पीसीसी सड़क एवं रुकुंदीपुर में गुजेश्वरी उच्च विद्यालय में एक कमरा का शिलान्यास किया।
विधायक ने रुकुंदीपुर विद्यालय परिसर में कहा कि आप लोगों का जो स्नेह एवं प्यार मिला उसी की बदौलत विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बढ़ाना पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर विजय गिरि, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, अनिल राम, संतोष ठाकुर, बजरंग बली सिंह, राजू सिंह , मानवेंद्र सिंह, कविद्र सिंह, अनिल ठाकुर, रविकांत सिंह, प्रभुनाथ यादव, महेश यादव, संजय महतो, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…