परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिला प्रशासन की अनदेखी से जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में एलपीजी का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय से लेकर छोटे-मोटे बाजारों तक होटलों से लेकर चाय नाश्ते की दुकानों पर धड़ल्ले से घरेलू रसोई गैस का उपयोग किया जा रहा है। इस ओर ना तो कभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की नजर जाती है और ना ही कभी कोई धर पकड़ की बात ही सामने आती है। नतीजा है कि बेखौफ होकर होटल व चाय-नाश्ते की दुकान वाले घरेलू गैस का धड़ल्ले उपयोग कर रहे हैं। सरकारी व्यवस्था के तहत 5 किलो एवं 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए है। वहीं 19 किलो गैस वाला गैस सिलेंडर व्यवसायिक सिलेंडर है जिस पर सरकारी स्तर से किसी भी तरह की सब्सिडी नहीं है।
व्यवसायिक उपयोग में इसी 19 किलो वाले सिलेंडर से काम लिया जाना है। कितु कीमत अधिक रहने के कारण होटल वाले व चाय नाश्ते की दुकान वाले व्यावसायिक सिलेंडर की बजाए घरेलू सिलेंडर का ही उपयोग कर रहे हैं, जो अवैध है। कुछ अधिक पैसे देने पर होटल वालों व चाय नाश्ते की दुकान वालों को घरेलू गैस आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। कुछ होटल और चाय नाश्ते की दुकान वाले दिखावे के लिए 19 किलो वाला सिलेंडर दुकान के आगे रख देते हैं और कारोबार घरेलू गैस सिलेंडर से करते हैं। इस संबंध में एमओ राकेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…