Categories: पटना

समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान हादसा, अचानक घाट पर कटाव से कई लोग गंगा में गिरे

समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान हादसा हो गया। यहां अचानक गंगा घाट पर कटान शुरू हो गया। इससे अर्ध्य देने पहुंचे कई लोग गंगा में गिर गए। इनमें कई महिलाएं भी थीं। घटना होते ही अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। सभी के नदी से सुरक्षित बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान कई लोगों का दौरा और पूजन सामग्री नदी की तेज धारा में बह गई।

जिले के पटोरी प्रखंड के रुन्नी भूंईया घाट एवं हरपुर सैदाबाद के बीच गंगा किनारे घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने बड़ी संख्या में व्रती औऱ उनके परिवार के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गंगा में भीषण कटाव शुरू हो गया। इससे पहले कि लोग संभलते या अपने सामान संभालते लगभग एक दर्जन व्रती और उनके परिजन नदी की गिर पड़े।

अचानक हुए हादसे से गंगा घाट पर चीख पुकार के साथ अफरातफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और सभी व्रती और उनके परिजनों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान दर्जनों व्रतियों के सूप, दौरा, पूजन सामग्री और अन्य सामान इस दौरान गंगा नदी में विलीन हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024