Categories: पटना

यूपी चुनाव लड़ने के लिए बिहार के ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने छोड़ी नौकरी, बाहुबली के इलाके से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना: बिहार के ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने अपनी नौकरी छोड़कर उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने का मन बना लिया है। मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के ही गाजीपुर जिले के रहने वाले मनोज बक्‍सर जिले के सदर प्रखंड के अलावा सारण जिले के मशरख में भी बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी पोस्‍टेड रहे हैं। वे गाजीपुर जिले के अंतर्गत मोहम्‍मदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। यह इलाका बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के प्रभाव वाला है। यहां फिलहाल भाजपा की अलका राय विधायक हैं। उनके पति कृष्‍णानंद राय की हत्‍या विधायक रहते कर दी गई थी। इसमें मुख्‍तार का नाम आया था। बिहार ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी है. अधिकारी ने सरकारी सेवा से मुक्‍त करने का अनुरोध पत्र दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

मनोज ने सारण में पदस्‍थापना के समय ही सरकारी सेवा से मुक्‍त करने का अनुरोध पत्र दे दिया था. मिली जानकारी के अनुसार, उनका स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन स्‍वीकार कर लिया गया है. गाजीपुर के जोग गांव के मूल निवासी मनोज बक्सर में तीन साल पदस्थापित रहे और सक्रिय पदाधिकारी के रूप में पहचान बनाई. बक्सर में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती का आयोजन उन्होंने ही शुरू किया. अभी बक्सर की अंचलाधिकारी प्रियंका राय उन्हीं की छोटी बहन हैं।

मनोज राय ने बताया कि अंतिम पोस्टिंग छपरा के मशरख में रहने के दौरान ही उन्होंने सरकारी सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढऩे के दौरान वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और संघ के भी कई पदों पर रहे। सरकारी सेवा से वे राजनीति में जाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है। यूपी में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ले मनोज राय सक्रिय हैं और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में लोगों से मिल जुल रहे हैं, हालांकि यह सीट अभी भाजपा के ही पास है और स्व. कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय यहां से विधायक हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026