बड़ी खबर

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहन की दर्दनाक मौत, राखी बांध कर लौट रही थी घर

  • भाई को राखी बांध कर बाइक सवार होकर पुत्र के साथ लौट रही थी दोनो घर
  • दोनों मृतिका सारण जिले ताजपुर बसही व बनपुरा बाजार की है रहने वाली
  • लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्यों ने की जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर थाना के मलमलिया – जनता बाजार मुख्य मार्ग के भगवानपुर- सहाजितपुर के बीच एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय घटी की जब दोनों सगी बहन अपने भाई सारण जिले के मशरख तख्त गांव से राखी बांध कर अपने पुत्र राजु कुमार के साथ बाइक सवार होकर दोनों सगी बहन अपने घर को लौट रही थी की तभी भगवानपुर-सहाजितपुर के बीच मलमलिया की ओर से छपरा के तरफ जा रही एक बेलगाम ट्रक की चपेट में बाइक के पीछे बैठी दोनों सगी बहन आ गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानिय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत नाजुक होने के कारण मौजूद चिकिसकों ने दोनों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। जहाँ रेफर के दौरान रास्ते मे ही दोनो सगी बहन ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक की पहचान सारण जिले के जनता बाजार थाना के ताजपुर बसही गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा की पत्नी सुशीला देवी (50) व जनता बाजार थाना के बनपुरा बाजार निवासी हर्दन प्रसाद की पत्नी मनोहर देवी (45) के रूप में की गई है। बाइक मृतक सुशीला देवी का पुत्र राजू कुमार चला रहा था।उधर घटना की सूचना जैसे ही लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्य सह समाजसेवी श्री निवास यादव को लगी तो वे अपने पूरे टीम के साथ सदर अस्पताल पहुँचे।

श्री यादव की देख- रेख में नगर थाना की पुलिस ने मृतक सुशीला देवी के पुत्र राजू कुमार का फर्द बयान लिया। श्री यादव ने जिला प्रशासन से दोनों मृतिका के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है।उधर उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दोनों मृतिका के अन्य परिजन भी सदर अस्पताल पहुँच गए है। परिजन दहाड़ मार रो बिलख रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026