Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बाढ़ के पानी मे नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत, मातम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना के सहसरॉव गांव के एक युवक के बाढ़ के पानी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई. मृत युवक होमगार्ड के जवान अवधेश चौरसिया का 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार है. युवक अपने साथियों के साथ अरुआ सहसरॉव मुख्य सड़क पर पानी के दबाव से कटे सड़क के गड्ढे के नहाने के क्रम में तेज धार में चले जाने से डूब गया. जब युवक तेज बहाव में डूबने लगा तो साथ में स्नान करते साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया. साथियों के हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने एक घंटे तक नाव से खोजबीन किया.

उसके शरीर अचेता अवस्था में पानी से निकाला गया. युवक को पानी से निकाल आननफानन में परिजनों ने निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वही परिजनों ने मृत युवक के शव घर लेकर पहुचे. सूचना मिलते ही एएसआई शशिभूषण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. युवक के मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. वही पुत्र के मौत की खबर से माता रत्नावली देवी, बहन आरती कुमारी, भाई मनु कुमार शव से लिपट कर रोने बिलखने लगे. युवक इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास किया था. सचिन दो भाइयों में बड़ा था.

जबकि दो बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है. पुत्र की मौत की खबर सुन पिता अवधेस चौरसिया महाराजगंज से रोते बिलखे घर पहुंचे. वही युवक की मौत की खबर सुन गांव के सैकड़ों लोग देखने के लिए पहुंचे. इस मौके पर मुखिया जयशंकर भगत, सरपंच श्रीकांत शर्मा, अरुण चौरसिया, राजद नेता अशोक राय, बंगाली प्रसाद, हलीम अहमद आदि ने परिजनों को ढांढस बंधवाते रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026