परवेज़ अख्तर/सीवान: लंबे समय से बीमार चल रहे होमगार्ड जवान की आकस्मिक निधन हो गई. मृतक होमगार्ड जवान विक्रमा राम का पुत्र कृष्ण राम है.मृतक जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सूरवाला का रहने वाला था.विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान एसपी कार्यालय में पदस्थापित थे.बीते सोमवार को अपने ड्यूटी पर तैनात थे.और प्रतिदिन ड्यूटी के बाद अपने गांव चला जाते थे.सोमवार को भी वह अपने घर चले गए .रात्रि में अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी.
जिसके बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुँचे.जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जवान को पटना रेफर कर दिया.जहाँ रास्ते ही वे अंतिम सांस लिए.उधर सूचना मिलते ही जिला होमगार्ड संघ से जुड़े दर्जनों लोग सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की बात कही.मृतक के कंधे पर ही परिवार के सभी सदस्यों के भरण पोषण की जिम्मेवारी थी.उनकी आकस्मिक निधन से घर पर कोहराम मचा हुआ है.सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.इधर मौत के बाद विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को सात हजार रुपये प्रदान की गयी. वही अनुकंपा पर नौकरी व अन्य सारी सुविधाएं व राशि देने के लिए विभागीय कागजात की तैयारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…