डेस्क : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बमाइन पुल पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ़्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अभी भी एक शख्स की तलाश में पुलिस जुटी है. हादसे के बाद मृतक किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि कार में किडनैपर्स थे, जो उसकी बेटी को अगवा कर जा रहे थे. इस हादसे में अगवा किशोरी की भी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब सात बजे औरैया के नीमरी करियावली गांव से वैगनआर कार पीपा पुल के रास्ते नदी पार कर रही थी. पुल के बीच में एक कोना उठा हुआ था, जिससे फंसकर कार बेकाबू हो गई और पानी में गिर गई. जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो युवकों को बाहर निकलते हुए पुलिस को सूचना दी. लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती कार सवार लड़की और दो अन्य लोगों की डूबकर मौत हो गई. दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक एक युवक का अभी पता नहीं चला है. गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…