पचरुखी में लूट की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार

  • 13 अगस्त को अपराधियों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम
  • शुक्रवार की शाम नारायणपुर गांव के समीप से पुलिस ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: पचरूखी पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम लूट की बाइक के साथ एक आरोपित को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपित हुसैनगंज के बड़रम गांव का नितेश कुमार उर्फ भोला राम है। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि नितेश के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने से सफल रहे। बता दें कि छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के नारायणपुर गांव के समीप से 13 अगस्त की देर शाम अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बाइक लूट ली थी। इस घटना को लेकर मुफस्सिल के विजयहाता निवासी दीपक कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुट गई। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में पुलिस नारायणपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ही बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देख सड़क पर ही बाइक छोड़ भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो चकमा देकर भागने से सफल हो गए। इधर लूट की बाइक के साथ पकड़े आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की धड़पकड़ में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026