बार बालाओं संग रातभर चला अश्लील डांस, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, बैंक अधिकारी और शिक्षक ने भी लगाए ठुमके

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे की चेतावनी के बीच बिहार में बार बालाओं के अश्लील डांस कर भीड़ जुटाने का सिलसिला जारी है। हालत यह है पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार ओहदेदार भी अब इसपर ध्यान नही देते। ताजा मामला अरवल जिले का है जहां एक होटल के उद्घाटन में बार बालाओं की अश्लील डांस पार्टी का आयोजन करके भीड़ जुटाई गयी और कोविड-19 प्रोटोकॉल की खुलकर धज्जियां उड़ाई गयी। इसमें शिक्षक और बैंक अधिकारी नें अपने से काफी कम उम्र की बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए। बिहार में बार बालाओं का डांस आम बात हो गयी है। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरनाक नतीजों के मद्देनजर इस पर कानूनी तौर पर रोक लगी है। लेकिन अरवल जिले के मेंहदिया बजार में शुक्रवार की रात एनएच-139 के किनारे बार बालाओं को पूरी रात नचाया गया। मौका एक होटल के उद्घाटन का था।

बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल से मेंहदिया थाना की गाड़ी कई बार आई गयी लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। इस अश्लील डांस पार्टी में जमकर भीड़ जुटी और बार बालाओं के ठुमके पर रात भर सोशल डिस्टेंसिंग कुर्बान होता रहा। बार बालाओं की अदाओं पर होटल मालिक के साथ-साथ सरकारी स्कूल के शिक्षक, एक नैशनलाइज्ड बैंक के अधिकारी और किशोर उम्र के लड़के भी अपनी अपनी मर्यादा लुटाते रहे। लेकिन मेंहदिया थाने की पुलिस के कानों तक शायद इस गैरकानूनी कारनामे की आवाज तक नही पहुंची। बताया जा रहा है कि होटल में खाने पीने की हर प्रकार की व्यवस्था की गयी थी जिसका लुत्फ वहां पहुंचे कथित बड़े लोगों नें उठाया। इस पूरे आयोजन के दौरान न किसी ने मास्क का उपयोग किया और न किसी ने सोशल डिस्टेंग का पालन किया। इस आयोजन का वीडियो वायरल हो रहा है तो पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026