Siwan News

शादी के नियत से हुई महिला अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन थाना कांड संख्या 117/19 में शादी के नियत से एक महिला की हुई अपहरण मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी चैनपुर की पुलिस ने शनिवार के देर शाम गोपालगंज के माझागढ़ थाना अंतर्गत भरवलिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में चैनपुर ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सारण जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत घुरापाली गांव निवासी छोटन ठाकुर के 32 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के साथ-साथ दो वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी को पिछले 19 जून को चैनपुर बाजार के आंबेडकर चौक से अपहरण कर ली गई थी जिसमें अपहृत महिला के पति छोटन ठाकुर ने गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना अंतर्गत भरवलिया गांव निवासी जगदीश साह के पुत्र शैलेश साह को अपहरण के मुख्य अभियुक्त बनाते हुए चैनपुर ओपी थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी, तब काफी मशक्कत के बाद चैनपुर की पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है पीड़ित के पत्नी की वापसी नहीं हो पाई है. जिसमें चैनपुर ओपी पुलिस मामले को खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल अपहरण अभियुक्त शैलेश शाह को सीवान जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026