परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिशुनपुरा के कृष्णकांत सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 438/19 में पट्टीदार विजय सिंह, धनंजय सिंह व रोहित सिंह पर जमीन का बंटवारा कोर्ट से सही तरीके से हो जाने की बात कहने पर मारपीट करने, आभूषण व बारह हजार रुपये छीन लेने आदि का आरोप लगाया गया है. वहीं बिशुनपुरा के विजय सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 439/19 में कहा है कि बुधवार में गांव के ही कृष्णा सिंह, धीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह व अन्य 4 अज्ञात पर हथियार के के साथ घर पर हमला करने, कान की बाली, मंगलसूत्र, दस हजार रुपये व जमीन के दस्तावेज छीनने के साथ पच्चास हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों पक्षो की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…