महाराजगंज में मारपीट व गोलीबारी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने महाराजगंज थाना कांड संख्या 137 / 22 धारा 307 , 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले मे महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी रधुनाथ यादव के पुत्र संदीप यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को सीवान जेल भेज दिया. बताते चलें कि 10 मई की देर शाम महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर ईट-पत्थर व गोलीबारी कि घटना मे दों युवतियां गम्भीर रूप से घालय हो गई थी.

जिसमें मानपुर गांव निवासी पिंटू यादव के पुत्री प्रीति कुमारी तथा विद्या यादव के पुत्री काजल कुमार गंभीर रूप से घालय हो गई थी. आनन-फानन में घायल दोनों युवतियों को स्थानीय पीएचसी मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. इस मामले मे दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026