परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन में आपसी विवाद को लेकर एक मनचले युवक ने बोलेरो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार सरना पंचायत स्थित मकड़ी टोला के हरेराम यादव के पुत्र रजनिश कुमार यादव बोलेरो लेकर दोन में किसी काम से गया हुआ था इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला एक मनचले युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि मनचले युवक ने अपने पॉकेट से चाकू निकाला और बोलेरो चालक के पेट में गोद कर फरार हो गया. बोलेरो चालक के पेट में चाकू लगते ही जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने घायल बोलेरो चालक को पीएचसी दरौली लाया जहां चिकित्सकों की टीम ने नाजुक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.समाचार प्रेषण तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…