परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात मटुक छपरा गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक युवक को कुछ लोगों ने रात्रि में साइकिल ले जाते देखा था। युवक को साइकिल के पैसे दो हजार पांच सौ रुपए लौटाने को कह कुछ लोगों ने छोड़वा दिया। वह युवक अपनी पत्नी संग सराय थाना पहुंच थानाध्यक्ष कुमार वैभव के समक्ष जबरन बंधक बना मारपीट एवं जोर जबरदस्ती करने साइकिल के पैसे मांगने का आरोप लगाया। पुलिस गांव पहुंच कर दोनों तरफ के लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…