दरौंदा

बोलेरो की टक्कर से शिक्षक घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने एनएच 531 पर शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल हो गए। घायल शिक्षक का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अठडिलाह चैनवा निवासी बशीहार मियां के पुत्र इमामुद्दीन अंसारी सिवान में एक निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं। वे सिवान से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दारौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने पहुंचे तभी एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल शिक्षक को दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026