परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना के सुजाव गांव में शनिवार की शाम एक वृद्ध महिला रहिमन खातून क़ा शव पुलिस ने कुआं से बरामद की थी. इस मामले में मृतक की नतिनी शबनम खातून ने थाना में आवेदन दी है. आवेदन में कहा है कि मेरे पिता भोला मियां की दो शादी हुई थी. पहली शादी से मैं एकलौती पुत्री हूं. मेरी दादी वृद्ध थीं.
चलने फिरने में असमर्थ थीं. उसकी सेवा नहीं करने के लिए मेरी सौतेली मां पिता और भाई ने साजिश कर दादी की हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया था. ये लोग बराबर मारपीट करते थे. मुझे भी पिता और सौतेली मां प्रताड़ित करते हैं. मेरी दादी ही मुझे सहारा देती थी. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…