छपरा : कोरोना का केस कम जरुर कम हुए है लेकिन इसकी भयावता अभी भी कम नही हुई है। करीब 25 दिनों से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे मढ़ौरा मार्टन कालोनी निवासी सेवानिवृत नित्यानंद पाण्डेय के पुत्र इंजीनियर अमित कुमार उर्फ गुड्डु पाण्डेय की मौत कोलकता में इलाज के दौरान हो गयी। गुड्डु पाण्डेय छपरा से भावी एमएलसी प्रत्याशी शुधांशु रंजन के बड़े भाई थे। फिलहाल वे मुम्बई के एक निजी बिजली कम्पनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।
एक महिने पहले वे मुम्बई से गांव आ रहे थे इसी दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। उन्हे वेहतर ईलाज के लिए कोलकता एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां वे पिछले बारह दिनों से भेन्टिलेटर पर थे। गुड्डु पाण्डेय की मृत्यु की सूचना के बाद मढ़ौरा के मार्टन कालोनी में शोक की लहर दौड़ गयी। गुड्डु के छोटे भाई रिंकु पाण्डेय ने बताया की उनका अंतिम संस्कार कोलकता में ही कर दिया गया है। श्राद्ध संस्कार पैतृक आवास भुवालपुर से सम्पन्न किया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…