Categories: पटना

छात्रा के फरार होने का आरोप लगाकर बदमाशों ने कोचिंग संचालक को पेड़ में बांधकर पीटा

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में कोचिंग संचालक की पिटाई का मामला सामने आया है. पेड़ से बांधकर कोचिंग संचालक की पिटाई की गई है. पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाशों द्वारा एक युवक को पीपल के पेड़ में बांधकर पीटा जा रहा है. जबिक तो दूसरे की जमीन पर पटक कर पिटाई की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है.

दरअसल घटना के बारे बताया जाता है जैतीपुर गांव के पास कुछ लोगों द्वारा कोचिंग संचालक व उसके सहयोगी की पिटाई कर दी गई. बताया जाता है कि थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारिका बीघा निवासी मनीष कुमार कोचिंग संचालक हैं और वह चण्डी के जैतीपुर में कोचिंग का संचालन करते हैं. कुछ दिन पहले इनकी कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा किसी लड़के के साथ फरार हो गयी थी.

छात्रा को भगा देने का लगाया आरोप

कोचिंग संचालक की पिटाई कर रहे लोगों का आरोप है कि कोचिंग संचालक ही छात्रा को भगा दिया है. इसी आरोप में मनीष कुमार को पेड़ में बांधकर तो उसके सहयोगी प्रमोद कुमार जमीन पर पटककर पिटाई की गई है. इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया.

थानाध्यक्ष ने कहा दर्ज कर लिया गया है मामला

हालांकि इस मामले में चण्डी थानाध्यक्ष रितुराज ने कहा कि मनीष कुमार द्वारा कुल छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया गया है. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है. छात्रा के परिजनों द्वारा भी कोचिंग संचालक मनीष कुमार व उसके सहयोगियों के खिलाफ चण्डी थाने में छात्रा को भगाने की मामला दर्ज कराया है. जहां पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी का सूचना नहीं है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026