परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ और बदली मोड़ के बीच दो अपाची बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गंगा मोड़ ग्रील व्यवसायी का बाइक से पीछा कर गुरुवार की दोपहर हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी हरेराम सिंह ने बताया कि मेरा नौतन थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ पर ग्रिल बनाने का दुकान है. जिसका सामान लाने के लिए सीवान जा रहा था. तभी मैरवा थाना क्षेत्र के चितमठ गांव से पीछा करते हुए एक नीला व एक सफेद दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी पीछे से आए एक आगे निकल गया. दूसरा पीछे-पीछे चलने लगा मैं जैसे ही बाबा मोड और बदली मोड़ के बीच पहुंचा एक अपाची सवार पहले आकर बाइक रोककर खड़ा दिखा और कांटा दिखाकर रोक दिया.
तब तक पीछे से आ रहे अपाची सवार हवाई फायरिंग किया और पास में पहुंचकर दोनों पिस्टल भिड़ा दिया और पकड़ कर पॉकेट में रखा साठ हजार रुपये हथियार के बल पर लूट लिया और फरार हो गये. मालूम हो कि बंका मोड़ से लेकर बादली मोड़ तक मैरवा व नौतन थाना क्षेत्र का समागम होता है. जिसका लाभ उठाकर अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पीड़ित व्यक्ति से आवेदन की मांग करते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है घटना का अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…