परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न स्कूलों में दोपहर आइवीआरएस अवलोकन के दौरान फोन रिसीव नहीं करने व फोन रिसीव करने पर पूछे गए सवाल का सही जवाब नहीं देने वाले 148 हेडमास्टरों पर डीपीओ एमडीएम संघमित्रा वर्मा ने कार्रवाई के लिए डीईओ को भेजा है। मध्याह्न भोजन निदेशालय द्वारा दोपहर में एमडीएम अनुश्रवण के लिए बनाई गई आइवीआरएस प्रणाली के तहत प्रत्येक दिन स्कूल के हेडमास्टर से एमडीएम संचालन संबंधी सवाल पूछा जाता है। जिले में पिछले एक माह से कई हेडमास्टर फोन आने पर रिसीव ही नहीं करते हैं, जो फोन रिसीव करते हैं, वे सही जवाब नहीं देते हैं। ऐसे स्कूल के हेडमास्टरों की सूची कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी है। डीपीओ ने बताया कि अगस्त महीने से ही यह सिलसिला चल रहा था। निदेशालय के निर्देश पर यह कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…