परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास निवासी सरपंच हीरालाल राम ने मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं जाने को लेकर शनिवार को एसपी नवीनचंद्र झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए आवेदन के आधार पर उन्होंने बताया कि गांव के ही हीरालाल भगत व बबन भगत का बहुत दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। उक्त विवाद में मेरे द्वारा सरकारी अमीन बुलाकर जमीन की पैमाइशी कराई गई। साथ ही साथ दोनों पक्षों को कंप्रमाइज करने को कहा गया। इसी बीच एक पक्ष के बबन भगत व उसके परिजनों ने मंगलवार की शाम मेरे दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। जब मैंने गाली गलौज करने से मना किया तो वे मेरे साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह मैं भागकर जान बचाई। वे सभी बबन यादव, पुत्र मुकेश भगत, पत्नी सुशीला देवी दरवाजले पर ही जोर-जोर से जातिसूचक गालियां देते रहे। उन्होंने बताया कि मामले को ले जब वे अपना आवेदन थानाप्रभारी को दिए, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…