Categories: पटना

नए साल में BDO पर एक्शन….चेतावनी से नहीं सुधरे तो मिलेगा दंड….

पटना: नए साल में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है. सरकार ने पहले उस लापरवाह बीडीओ को चेतावनी दी। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो अब 2 वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

भोजपुर के गढ़हनी प्रखंड के बीडीओ तेज बहादुर सुमन पर योजनाओं में भ्रष्टाचार बरतने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने, उन्हें संरक्षण प्रदान करने एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप है. इस संबंध में भोजपुर के जिला पदाधिकारी ने 21 मई 2021 को प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग को रिपोर्ट किया था. डीएम की रिपोर्ट पर बीडियो से स्पष्टीकरण मांगा गया। सुनवाई में स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं पाया गया।

ग्रामीण विकास विभाग ने यह भी पाया कि इसके पहले भी भोजपुर डीएम ने बीडीओ के खिलाफ शिकायत की थी. तब तेज बहादुर सुमन को चेतावनी जारी किया गया था . इसके बाद भी इनके कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद अब ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन का दो वेतन वृद्धि रोक का दंड लगाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026