परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक दरौदा थाना क्षेत्र का भीखाबांध निवासी बच्चा प्रसाद का पुत्र व्यास प्रसाद (45 वर्ष) है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि व्यास प्रसाद शुक्रवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खम्भे से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना के दौरान इनके सिर में गम्भीर चोट आई। घटनास्थल सुनसान जगह होने के कारण कोई देख नहीं पाया।
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रात में ही राहगीरों ने सड़क किनारे अधेड़ को गिरा देख ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बाइक के नम्बर से लोगों ने पहचान की। इसके बाद घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना उसके गांव भीखाबांध में दी। परिजनों के आने के बाद लोगो ने इसकी सूचना दरौंदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…