Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कारवाई की मांग:- दरौली के चिकित्सा प्रभारी पर लगाया जालसाजी करने व धमकी देने का आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी युवती ने चिकित्सा पदाधिकारी पर जालसाजी कर उनके स्थान पर दूसरे वार्ड की महिला को नियुक्त करने व इस संबंध में पूछने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन को आवेदन देकर मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी मां रीना देवी वार्ड संख्या 11 की आशा कार्यकर्ता थी। 17 अप्रैल 2018 को उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी द्वारा मुझसे आशा का काम लिया जाने लगा था।

उक्त समय से 5 फरवरी 2020 तक मुझसे आशा कार्यकर्ता के रूप में काम लिया गया। इसके बाद चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मुझसे रिश्वत के रूप में 70 हजार रुपये की मांग की गई। जब मैने मना किया तो वार्ड संख्या नौ की महिला को मेरी जगह आशा के रूप में नियुक्ति कर ली गई। जब मैने उनसे इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। साथ ही मेरी मां की मृत्यु के उपरांत दी जाने वाली सहायता राशि दिलाने के नाम पर डाटा ऑपरेटर शशि कुमार द्वारा 20 हजार रुपये नाजायज वसूली की गई। उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई करने को लेकर पीड़िता ने डीएम व सीएस को आवेदन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024