Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान सदर अस्पताल में एचआईवी पीड़ितों को 10 नवंबर से मिलेगी एआरटी की सुविधा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक भवन के नीचे एचआइवी पीड़ितों के इलाज के लिए बने एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) दस नवंबर के बाद काम करना शुरू कर देगा। इसको लेकर विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। केंद्र को बनने के लिए तेजी से काम चल रहा है। इसके खुलने से एचआइवी पॉजिटिव मरीजों को इलाज व दवा लेने के लिए किसी दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा।मिली जानकारी अनुसार इस एआरटी में सीडी फोर सहित अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। सीडी फोर लगाने का मुख्य उद्देश्य मरीज की बीमारी किस परिस्थिति में है, उसका पता लगाना है।

एचआइवी से ग्रसित मरीजों को इलाज के साथ दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा, वही भी नि:शुल्क।बता दें कि करीब एक साल पूर्व नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी की टीम ने स्थल निरीक्षण कर स्थल का चयन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद कोरोना को लेकर कार्य बंद था लेकिन अब इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि दस नवंबर के बाद एचआइवी पीड़ितों के इलाज के लिए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) काम करना शुरू कर देगा। जिसमें ग्रसित मरीजों को इलाज के साथ दवा उपलब्ध होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024