Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जंक्शन पर कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई के लिए जंक्शन पर जगह-जगह डस्टबिन रखा गया है। रेलवे ने इस साल जनवरी से मार्च तक अभियान चलाकर रेलवे परिसर में कूड़ा-कचरा फेंकने के आरोप में एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा तथा जुर्माना वसूला। मार्च के बाद लॉकडाउन के कारण ये कार्रवाई नहीं हो रही थी, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेनों परिचालन शुरू हो रहा है वैसे अब कार्रवाई भी की जाएगी।मालूम हो कि रेलवे परिसरों में ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान काफी ज्यादा कूड़े-कचरे फेंके जाते हैं। इससे ट्रेनों और रेलवे परिसरों की साफ-सफाई बरकरार रखना एक चुनौती बन गया है। इसके लिए रेल प्रशासन की और से लगातार स्वच्छता पखवाड़ा मनाकर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता भी फैलाया जाता है।स्वच्छता के लिए यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेल परिसर को स्वच्छ रखने की दिशा में पहल की गई है। बता दें कि फिलहाल स्टेशन परिसर में यत्र-तत्र स्थान पर गंदगी फैलाने पर पांच सौ रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेल परिसर में पोस्टर व स्लोगन भी लगाए गए हैं। साथ ही सभी स्टेशनों पर स्वच्छता से संबंधित एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है।

कहते है अधिकारी

साफ-सफाई के लिए रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह डस्टबिन रखवाया गया है। गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाती है।

संजय कुमार, सीएचआइ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026