Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा बाजार स्तिथ गंडक नहर के पास मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित गंडक नहर पुल के पास बुधवार की रात्रि मोबाइल छीनने के दौरान ग्रामीणों ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ लिया तथा मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।ज्ञात हो कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के गंडक नहर पुल के पास बुधवार की रात तरवारा दक्षिण टोला निवासी प्रदीप राम और उनके कुछ साथी टहल रहे थे। इस दौरान अपाची पर सवार तीन अपराधी आए और प्रदीप राम एवं उनके साथी की मोबाइल छीन ली।पीड़ित द्वारा हो-हल्ला करने पर कुछ ग्रामीण पहुंच गए और भागने के क्रम में एक अपराधी को दौड़ा कर लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सौंप दिया।

पकड़े गए युवक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लधी सरारी गांव निवासी मनु दुबे के रूप में हुई है।वहीं अन्य दो अज्ञात अपराधी अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए मनु दुबे के साथ उजले रंग की अपाची बाइक को जब्त करते हुए थाना लाई है। गिरफ्तार अपराधी मनु दुबे से पूछताछ के बाद पुलिस ने गोरेयाकोठी थाना के साथ छापेमारी करते हुए लधी गांव निवासी कमलेश्वर बिन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनु दुबे के विरुद्ध गोरेयाकोठी व महाराजगंज थाना के अलावा सीमावर्ती थाने में छोटी-बड़ी कई आपराधिक घटनाएं दर्ज हैं।

इसके पहले मनु दुबे को गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजी थी। उसके बाद वह जमानत पर रिहा होकर घर आया था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा पुलिस सभी बिदुओं पर मनु दुबे के विरुद्ध आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है तथा जीबी नगर थाना से प्रदीप कुमार राम के द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मनु दुबे तथा कमलेश्वर बिन को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026