परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जब स्वजनो को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के हरिहांस निवासी शौकत अली के पुत्र आदिल अली के रुप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की मां शबनम खातून ने बताया कि रविवार को वह अपनी बड़ी बेटी का प्रसव कराने के लिए अपनी दूसरी बेटी के साथ जिला मुख्यालय में गई थी। वहीं पुत्र आदिल के साथ पांच वर्षीय उसकी सबसे छोटी बेटी घर पर थी। रात में सबसे छोटी बेटी खाना खाने के बाद पड़ोसी के यहां सोने चली गई। उसी रात में ही आदिल ने छत में लगे पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह छोटी पुत्री जब घर आई तो घर का दरवाजा खुला पाया। जब वह अंदर गई तो कमरे में उसका भाई आदिल का शव पंखे से लटका पाया। इसकी जानकारी उसने पड़ोसियों को दी। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि युवक द्वारा पंखे से लटककर जान दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन
आदिल की मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। मां शबनम खातून समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण एवं रिश्तेदार स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि आदिल दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका एक भाई तथा पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर आदिल अपनी मां तथा तीन बहनों के साथ रहता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…