गोपालगंज: जिले के सिधवलिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौली के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा ने बताया कि काफी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष नामांकन अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई।
इस प्रभात फेरी में बच्चों ने “दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे”, “मिड-डे मील खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे” इत्यादि नारा लगाते हुए विशेष नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक को सफल बनाने के लिए संदेश दिया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार यादव, विद्याभूषण राम, मुकेश कुमार शर्मा, कुमारी ममता, अनुपमा कुमारी, कुमारी अपर्णा शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…