Categories: छपरा

छपरा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 236 प्राथमिकी 154 लोगों हुई गिरफ्तारी

छपरा: जिला पदाधिकारी सारण के आदेशानुसार जिला खनन कार्यालय सारण के द्वारा जिले में अवैध बालू खनन के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 1 अप्रैल 2021 से 21 जनवरी 2022 तक अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई। लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत कुल 394 छापेमारी, 236 प्राथमिकी 154 गिरफ्तारी की गई ।इस दौरान दंड के स्वरूप 22 करोड़ 53 लाख रुपए की वसूली भी की गई ।अवैध कार्य में शामिल कुल 1392 वाहन भी जब्त किए गए तथा कुल 860807 सीएफटी बालू 9800 सीएफटी गिट्टी की मात्रा भी इस दौरान जप्त की गई।

इस दौरान 23 जनवरी को विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाल बाजार के सड़क किनारे 62054 सीएफटी अवैध भंडारित बालू को अपर समाहर्ता के नेतृत्व में गठित टीम जिनमें जिला खनन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल शामिल थे जप्त किया गया। एन एच पर जप्त कर रखी गई गाड़ी को डोरीगंज , अवतार नगर से भी हटाया गया। सभी अंचलों से बालू लदे जप्त वाहन को रखने हेतु स्थल का भी चयन किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026