जीरादेई में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

  • नाराजा लोगो ने मैरवा सीवान मुख्य मार्ग को चार घण्टे किया जाम
  • बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटा जाम
  • चार घण्टे जाम के दौरान लोगो को हुई काफी असुविधा

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई/मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बंगरा गांव में शनिवार की दोपहर शौच करने गए युवक का हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान तीतरा बंगरा गांव निवासी भोला चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना था कि वह शौच करने खेत के तरफ गया था। जहां पहले से ही खेत में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में वह आ गया। परिजनों ने बताया कि खेत के तरफ गए चरवाहों, किसानों और ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मौत के सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। और उनके रोने चिल्लाने से पूरे गांव में गमगीन का माहौल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष संजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों द्वारा अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

नाराजा लोगो ने मैरवा सिवान मुख्य मार्ग को चार घण्टे किया जाम

तितरा बंगरा गांव में युवक की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने की सूचना के बाद नाराज लोगों ने मैरवा सिवान मुख्य मार्ग को 4 घंटों तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही से इस तरह की घटना घटित हुई है। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, सरकारी नौकरी देने, घटना की गंभीरता से जांच करने और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक अमरजीत कुशवाहा ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई से आश्वासन मिलने के बाद जाम हटवाया। उनका कहना था कि बिजली विभाग द्वारा उनके सभी मांगों को मांगने के बाद ही जाम हटवाया गया है।

चार घण्टे जाम के दौरान लोगो को हुई काफी असुविधा

मैरवा सीवान मुख्य सड़क 4 घंटे जाम होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वही परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों को भी काफी सुविधाओं का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क पर यातायात बहाल किया पुलिस का कहना था कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों की दहाड़ से माहौल हुआ गमगीन

तितरा बंगरा में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार उसके परिवार में उसके दो भाई राहुल कुमार और रितिक कुमार शामिल है। उसके पिता भोला चौधरी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजनों की दहाड़ से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उसके परिजनों को संभालने के लिए आसपास के लोग जुटे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के दरवाजे पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

क्या कहते है जेई

जेई नीतीश कुमार का कहना है कि घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है। आखिर इस तरह की घटना कैसे हो गई। जहां तार टूट कर गिरा हुआ है उसको हटाने का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने बताया बिजली विभाग द्वारा मृत युवक के परिजनों को मुवाज़ा के तौर पर चार लाख रुपया परिजनों को दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026