रघुनाथपुर में सड़क किनारे से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रघुनाथपुर बाजार के नवादा मोड़ से राजपुर मोड़ तक दुकानदारों द्वारा अस्थायी रूप से एस्बेस्टस व मिट्टी भरकर सड़क किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे बुधवार को प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ निखिल कुमार द्वारा स्थानीय समेत जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल का सहयाेग लिया गया था। सीओ निखिल कुमार ने बताया कि दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सरकारी जमीन पर कर्कट रख तथा मिट्टी भरकर सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया था।

अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पूर्व से लोगों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। यह कार्य सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चला। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन से अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की, लेकिन स्थायी रूप से अतिक्रमण कर चुके लोगों पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। सीओ ने कहा कि अस्थाई व स्थाई रूप से जो भी अतिक्रमण कर रखा है उसको हटाना ही पड़ेगा। अतिक्रमकण नहीं हटाने वालों को प्रशासन चिह्नित कर ली है। उन पर भी शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024