परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भिट्ठी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से मंगलवार को एक महिला द्वारा अपने खाते से राशि निकालकर घर जाने के दौरान दो जालसाजों ने नकली नोट बताकर असली नोट देने का झांसा देकर असली नोट लेकर नकली नोट थमा दिए। महिला के संदेह होने पर वह बैंक परिसर के बाहर शोरगुल मचाने लगी। महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने एक धंधेबाज को पकड़ लिया जबकि दूसरा धंधेबाज ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति की पिटाई करने के बाद घटना की सूचना गोरेयाकोठी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने पकड़े एक व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना के चांदपरसा निवासी नीरज सहनी है। इस मामले में एसआइ रामजी सिंह यादव के आवेदन पर गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी कर बुधवार को जेल भोज दिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…