परवेज अख्तर/सिवान:
मुख्यालय में स्टेट हाइवे 73 के दोनों किनारे अतिक्रमण किये दुकानदारों पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्ती दिखाई. शुक्रवार की दोपहर अंचलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर सीआई हरिहर सिंह व एसआई नंदकिशोर सिंह दलबल के साथ सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण किये दुकानदारों को शीघ्र हटने की चेतावनी दिए.
साथ ही दर्जनों सब्जी, फल व ठेले-खोमचे वाले दुकानदारों को सड़क किनारे से हटा नाले के पीछे करा दिया व शीघ्र ही अतिक्रमणमुक्त करने की चेतावनी भी दी. प्रशासन की सख्ती देख दुकानदारों में खलबली मची है. मौके पर राजस्व कर्मचारी श्रीकांत यादव, सिपाही संतोष यादव समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…