परवेज अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट में मृत जमा बंदीदारों के उत्तराधिकारियों के नाम दाखिल खारिज के आवेदन दाखिल करने के लिए शुक्रवार को प्रखंड के खैरवां बाजार में लगाए गए विशेष शिविर में गलत वंशावली दाखिल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एसडीओ रामबाबू कुमार ने सीओ युगेश दास को आदेश दिया.
सीओ ने बताया कि स्वर्गीय दुलारचंद प्रसाद के तीन पुत्रों विद्यानंद प्रसाद, आद्यानंद प्रसाद अशोक कुमार प्रसाद ने दाखिल खारिज के लिए गलत वंशावली दाखिल किया.तीनों ने वंशावली में अपनी मां के जीवित होने की बात छुपाकर आवेदन दाखिल किया.
इसकी सूचना मिलने पर उसकी मां लालमुनी कुंवर ने शिविर में एसडीओ से शिकायत की.मां की शिकायत पर एसडीओ श्री कुमार ने सीओ को गलत वंशावली दाखिल करने वाले उसके पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…