Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रशासनिक निष्क्रियता:- रात के अंधेरे में सफेद बालू का अवैध कारोबार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में रात के अंधेरे में सफेद बालू का अवैध कारोबार करने का मामला प्रकाश में आया है। अवैध रूप से बालू खनन कर धड़ल्ले से इसका व्यापार किया जा रहा है। इतना ही नहीं खनन विभाग की निक्रियता से बालू माफिया कई जगह दिन में ही खुलेआम बालू बेचने का कारोबार कर रहे हैं। इस व्यापार को बढ़ावा देने में स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत की बात बतायी जा रही है। शनिवार को भी अवैध बालू ढ़ोते वाहनों को देखा गया।

कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बालू लदे वाहनों को थाने के सामने से भी ले जाने में नहीं कतरा रहे हैं। नदी का जलस्तर कम होने के बाद दरौली प्रखंड बालू कारोबारियों के लिए सबसे लाभकारी सिद्ध हो रहा है। दिन में ट्रैक्टर से बालू ढ़लाई का कार्य हो रहा है जबकि रात के अंधेरे में बड़ी गाड़ियां भी इस कारोबार में शामिल हो जाती हैं। प्रशासन व नियमों से बेखौफ कारोबारी बालू कई सुरक्षित जगहों पर डंपिंग भी करा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026