परवेज़ अख्तर/सिवान:
केनरा बैंक के ग्राहकों को 25 अक्टूबर को 12 घंटे तक एटीएम इंटरनेट मोबाइल और यूपीआइ बैंकिग सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस संदर्भ में बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को मैसेज भेज कर सूचित किया है। सीबीएस अपग्रेड एक्टिवेशन के कारण पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 10 बजे तक यह सेवा ठप रहेगी। वैसे त्योहार के सीजन में और रविवार के दिन नेट बैंकिग एटीएम और मोबाइल बैंकिग सेवा ठप होने से ग्राहकों का परेशान होना स्वाभाविक है।
बता दें कि दो सप्ताह पहले भी केनरा बैंक ने सीबीएस अपग्रेडेशन किया था। इस कार्य को लेकर दो दिन तक यह सेवाएं बाधित रही थीं। इसके बाद से ही बैंक की मैरवा शाखा में पासबुक प्रिटिग मशीन बंद पड़ी हुई है। कर्मियों का कहना है कि प्रिटिग के लिए लिक काम नहीं कर रहा है। एक बार फिर सीबीएस अपग्रेड एक्टिव कार्य को बैंक आगे बढ़ा रहा है, ताकि भविष्य में ग्राहकों और बैंक कर्मियों को इसका लाभ मिल सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…