सिवान में एडीआरएम ने छपरा गोरखपुर रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने संरक्षा के दृष्टिकोण से गुरुवार को गाड़ी संख्या 15708 से वाराणसी मंडल के गोरखपुर- छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक, राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सरंक्षा आशुतोष शुक्ला, उपस्थित रहे.

अपर महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र ने रेल परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 15708 गाड़ी से रवाना होकर रियर विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से निरीक्षण करते हुये संरक्षा के दृष्टिकोण से इस रेल खंड की रेलपथ जोड़ायी, बैलास्ट फैलाई, ट्रैक अल्ट्रासाउंड, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिगनल, सूचना/चेतावनी बोर्ड एवं काशन ऑर्डर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा के यथोचित मानदंडों के अनुपालन पर संतोष व्यक्त किया.

निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने गोरखपुर छपरा रेल खंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों के रख-रखाव, औसत यात्री सुविधाएं एवं पेयजल की उपलब्धता तथा कोविड गाइड लाइन के पालन के साथ साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. ज्ञातव्य हो कि अपर महाप्रबंधक ने आज गोरखपुर –छपरा रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण कर इस रेल रूट में पड़ने वाले विभिन्न सतर्कता आदेशों का संज्ञान लिया तथा परिचालनिक सुगमता एवं ट्रैक की क्षमता बढ़ाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026