तरवारा के पीपरा गांव में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी, एक पक्ष के दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के पीपरा नारायण गांव में दो पक्षों किसी बात को लेकर विवाद को गया.इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकूबाजी कर दी. इस दौरान दो युवक घायल हो गए.घायल की पहचान जय प्रकाश सिंह का शुभम सिंह और टीमल यादव का पुत्र अवध लाल यादव के रूप में की गयी.जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना के संबंध में घायल अवध लाल ने बताया कि हम दोनों घायल मित्र हैं और हम लोग बाजार जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे तो हम लोगों ने कहा कि आखिर  आपस में क्यों मारपीट कर रहे हो और हम लोग छुड़ाने लगे.इसके बाद उन लोगों द्वारा हम ही लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.वहीं चाकूबाजी करने वाले युवकों में कुछ तिलसंडी गांव के और कुछ हमारे गांव के युवक मौजूद थे.

उधर घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए और हम लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुभम सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया जबकि मेरा इलाज सदर अस्पताल में हीं चल रहा है.उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में हम लोगों का कोई विवाद नहीं था हम लोग मारपीट की घटना को सुलझा रहे थे.तब तक हम लोग पर हमला कर दिया गया.इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026