परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर में पिछले चार दिनों से जाम के कारण लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को अस्पताल व कचहरी आने में लोगों को पसीने छूट रहे थे। बुधवार को शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल साबित हुई। मुख्य सड़क पर जाम के कारण एप्रोच सड़कों में भी जाम का नजारा देखने को मिला। सुबह में अस्पताल रोड, गांधी मैदान स्थित रोड, जेपी चौक, बबुनिया मोड, गोपलगंज मोड़ आदि जगहों पर जाम में घंटो लोग फंसे रहे।
नामांकन को लेकर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक जेपी चौक से कचहरी की तरफ आने वाली सड़क पर रिक्शा, ठेला, बाइक, टेम्पो तथा अन्य वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी जा रही है। वाहनों को दूसरे रास्ते मोड़ दिया जा रहा था। इस कारण कचहरी व महादेवा की तरफ आने जाने वाले लोगों को घूम कर गांधी मैदान के रास्ते आना जाना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को चंद मिनट की दूरी के लिए घंटों जाम में फंस कर फजीहत झेलनी पड़ रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…