Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का उत्साह देख पदाधिकारी में खुशी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव के दौरान 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से मतदान केंद्र पर नहीं जाकर बैलेट पेपर से मतदान करने के लिए सहमति मांगी गई थी, लेकिन इन मतदाताओं का उत्साह देखकर आम मतदाताओं से लेकर निर्वाचन पदाधिकारी तक आश्चर्य कर रहे हैं। दारौंदा विधानसभा सभा क्षेत्र के दारौंदा प्रखंड में 80 वर्ष से ऊपर 2671 मतदाता हैं इसमें महज 27 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने बैलेट पेपर से मतदान करने की सहमति दी है।

इसी तरह विभिन्न कोटि के दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 666 है, जिसमें से महज 9 मतदाताओं ने बैलेट पेपर से मतदान करने की सहमति दी है। इसके अलावा वृद्ध एवं दिव्यांग होने के बावजूद सभी ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का निर्णय लिया है। ऐसे में लग रहा है कि दिव्यांग या 80 आयु से ऊपर मतदाताओं को ईवीएम से ही मतदान करने में भरोसा दिख रहा है। वहीं निर्वाचन आयोग उपलब्ध बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया को अधिकांश 80 आयु से ऊपर तथा दिव्यांग मतदाताओं ने नकार दिया है। इन मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करना काफी सुरक्षित एवं गोपनीय लग रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026