Categories: पटना

ब्राह्मणों को गाली देने के बाद मांझी राजनीतिक रूप से घिर गए….अब चिराग भड़के मांझी को बताया ‘सत्ता का लालची’….

पटना: ब्राह्मणों को गाली देने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राजनीतिक रूप से घिर गए हैं। जहां भाजपा और राजद की तरफ से उनकी सोच पर सवाल उठाए हैं। वहीं अब चिराग पासवान ने भी मांझी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। चिराग पासवान ने मांझी को बयान को पूरी तरह से गलत करार दिया है।

चिराग ने कहा कि आप किसी धर्म को नहीं मानते, किसी त्योहार को नहीं मानते, यह आपका व्यक्तिगत मामला हो सकता है, लेकिन किसी जाति धर्म को गालियां देना कहीं से भी शोभा नहीं देता है। वह भी तब जब आप राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हों। जो लोग आस्था रखते हैं, उन्हें आप ऐसे ठेस नहीं पहुंचा सकते हैं।

चिराग ने कहा कि अफसोस इस बात का है बिहार को हमेशा से ही जात पात के नाम पर बांटने की कोशिश की जाती रही है। मांझी भी वही कर रहे हैं। बिहार सरकार की तख्ता पलट की मांझी द्वारी दी गई धमकी को लेकर चिराग ने कहा वह किसको धमकी दे रहे हैं यह समझा जा सकता है। अगर कोई गठबंधन इतना बेमेल हो कि गठबंधन का एक सहयोगी दूसरे को तख्ता पलट की धमकी देता है, सरकार गिराने की धमकी देता है, तो यह बताता है कि इनमें कोई वैचारिक समानता नहीं है। सिर्फ सत्ता की लालच में एक दूसरे के साथ हैं।

जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा मैं नए समय का लड़का हूं। पढ़ा लिखा हूं। जानता हूं कि जात पात की राजनीति कितनी खतरनाक होती है। मेरे लिए सिर्फ दो ही प्रकार की जातियां है, अमीर और गरीब। और किसी जाति को मैं नहीं मानता हूं। आज बिहार में एक मुट्ठी भर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब गरीब होता जा रहा है। इसे दूर करने की कोशिश होनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026