Categories: पटना

दो दिन पहले जिस DMCH में CM ने की थी AIIMS की समीक्षा बैठक…..उसी कैंपस से बरामद हुआ 99 कार्टन विदेशी शराब….

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस और प्रशासन की पोल एकबार फिर से खुल गई है। स्थिति यह है सीएम की मौजूदगी होने के बाद भी उस इलाके से पुलिस पूरी तरह से शराब के तस्करों और उसकी उपलब्धता को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।

मामला दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ा है। यहां दो दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जिले में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की थी। अब डीएमसीएच के ब्वायज हॉस्टल से दरभंगा पुलिस ने शनिवार की देर रात 99 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने हॉस्टल 2K बैच के मेस एवं पिकअप वैन से यह खेप जब्त की। साथ ही पिकअप वैन के चालक मो. फैसल को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई को लेकर SSP बाबूराम ने बताया कि DMCH परिसर में शराब की खेप होने की सूचना मिली थी। छापेमारी करने पर 99 कार्टन शराब बरामद हुई। भालपट्‌टी निवासी मो. फैसल को गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब मामले में फरार चल रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि DMCH परिसर से शराब मिलना कई तरह के सवाल उठाता है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। प्रतीत होता है कि यहां से शराब की तस्करी काफी समय से हो रही थी। पुलिस को ब्वॉज हॉस्टल के लड़कों से भी पूछताछ करनी चाहिए। साथ ही इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करे। वहीं सवाल मेडिकल प्रबंधन पर उठ रहा है कि आखिरकार कैसे मेडिकल कॉलेज परिसर में इतनी मात्रा में शराब की खेप उतारी गई। भले ही मामले में अभी एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कॉलेज परिसर में उसकी इंट्री कैसे हुई, इस बात की भी जांच बेहद जरूरी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026