सिवान आकर सारण डीआईजी बोले की जनता का विश्वास जीतकर अपराध पर लगाए अंकुश

  • डीआइजी विकास कुमार ने डीजीपी आरएस भट्टी से मिले निर्देशों को बताया
  • एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा सहित एसडीपीओ,इंस्पेक्टरों एवं थानाध्यक्षों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर की बैठक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सारण डीआईजी विकास कुमार ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा सहित एसडीपीओ, इंस्पेक्टरों एवं थानाध्यक्षों के साथ क्राइम कंट्रोल के लिए बैठक की।डीआइजी ने डीजीपी आरएस भट्टी से मिले निर्देशों को बताया। साथ ही इसपर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे। उनकी बातों को सुनने के बाद अवश्य ही कार्रवाई करेंगे। जनता का विश्वास जीतकर अपराध पर अंकुश लगाएं। जमीनी विवाद से संबंधित मामलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाए। लूट और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने का आदेश देते हुए कहा कि अगर किसी भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं निरंतर होती हैं तो संबंधित थानेदारों पर कार्रवाई होगी।समाहरणालय पहुंचने पर सबसे पहले डीआईजी को पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।मौके पर सदर एसडीपीओ फिरोज आलम,महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल जयप्रकाश पंडित,नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026