सिवान में धूमधाम से मना शनिचरा बाबा पूजा समारोह

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के टाउन हाल में तुरहा विकास मंच के तत्वाधान में शनिवार को शनिचरा बाबा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, तुरहा विकास मंच के जिलाध्यक्ष बबलू साह, संयोजक लालबाबू प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन किया। इस दौरान देर शाम तक शनिचरा बाबा के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वार्षिक पूजा पर परंपरागत तरीके से शनिदेव की पूजा की गई तथा महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। वार्षिक पूजा को ले टाउन हाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

तुरहा समाज के लोगों ने पारंपरिक पूजा धूमधाम से मनाई। पूजा में सैकडों महिलाओं, पुरूषों व बच्चों ने मत्था टेका। शनिचार बाबा का विधि विधानपूर्व पूजा-अर्चना कर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दाैरान तुरहा समाज के मैट्रिक, इंटर, बीए की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।तुरहा समाज द्वारा आयोजित इस पूजा में जिले के सभी वर्ग के लोग श्रद्धा के साथ शामिल हुए तथा भगवान शनिदेव के सामने मत्था टेक मन्नतें मांगी। मौके पर प्रभारी संदीप साह, उपाध्यक्ष अनिल साह, कृष्णा साह, धीरेंद्र साह, महासचिव शर्मा साह, राजन साह, सचिव सुनिल साह, अमरजीत साह, पूजा संरक्षक दीनानाथ प्रसाद, तारकेश्वर साह आदि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026